• Wed. Feb 18th, 2026

भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद के द्वारा सेंट ग्रेबियल हाई स्कूल में किया गया पौधा रोपण। 

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 22, 2024

 

दारू

हजारीबाग।

 

भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद के द्वारा 5 जून से प्रारंभ हरियाली महोत्सव एक नई उम्मीद की ओर अग्रेषित होता नजर आ रहा है इसी बीच सदर विधानसभा क्षेत्र की सदर प्रखंड के गुरहेत में सेंट ग्रेबियल हाई स्कूल धवैया में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद शामिल हुई विद्यालय के प्रिंसिपल ब्रदर जौर्ज तिर्की के द्वारा भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद का स्वागत व अभिनंदन किया गया जिसके बाद श्री प्रसाद ने बच्चों के संग मिलकर विद्यालय परिसर में हरियाली महोत्सव एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया, इसके उपरांत बच्चों के बीच पौधा का वितरण किया गया। स्कूली बच्चों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया इस बीच बच्चों ने झारखंडी नृत्य की अलग प्रस्तुति से लोगों को प्रभावित किया।

 

मौके पर प्रदीप प्रसाद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण मुहिम पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पौधे न केवल हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी होते हैं वर्तमान और आने वाली पीढ़ी भी इसका कई फायदे ले सकते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की अपील की। यह पहल समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने और एक स्वच्छ और हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

मौके पर केदारनाथ मंडल, ब्रदर पिटर पन्ना, ब्रदर मतियस बारला,ललिता टोप्पो, ज्योतिन कुजुर, संजय महतो,मूलचंद टुडू,कृष्टीना सुरीन,बीना मिंज, निखत प्रवीण, बिनोद कुमार,जनेरियस टोप्पो सहित कई लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *