
गुरुवार को भाजपा के 84 वर्षीय नेता काली साव के निधन होने की खबर से भाजपा में मातम पसर गया।वही भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम स्वर्गीय साव के घर पर उमड़ पड़ा। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा व सुदेश चंद्रवंशी ने कहा कि काली साव बाल्यकाल से संघ में स्वयंसेवक के रूप में कार्य किया। उसके बाद राजनीतिक की शुरुआत जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक एक कुशल नेता व संगठनकर्ता के रूप में कार्य किया है। श्री मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय साव भाजपा में रहकर संगठन को मजबूती प्रदान की। स्वर्गीय साव हमेशा यह चिंता किया करते थे कि संगठन कैसे मजबूत व धारदार हो। इन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच उभरे मतभेद को पाटने में भी अहम भूमिका निभाई है। कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता स्वर्गीय साव को एक अभिभावक के रूप में देखा करते थे। स्वर्गीय साव पार्टी के विबिन्न पदों पर रहकर निष्ठापूर्वक कार्य किया था।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय काली साव भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शुक्रवार को 10 बजे स्वर्गीय काली साव को खिरगांव स्थित मुक्तिधाम में अग्नि संस्कार किया जायेगा।
काली साव के निधन की खबर पाकर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, सुदेश चंद्रवंशी, सुमन कुमार पप्पू, बिजय बर्मा, जयनारायण प्रसाद, बिनोद भगत, बिबेक बरियार, आशिष सोनी, अजय साव, बिशेषाक कुमार बर्मा, कुलदीप कृष्णा, तनवीर अहमद, ऋषि शर्मा, बिरजू विश्वकर्मा, बिश्वनाथ विश्वकर्मा, सहित अन्य उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
