
झरिया।आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने को लेकर झरिया के मोहरी बांध तिलाई बनी लोदना अंबेडकर चौक कपड़ा धौड़ा बाजार समेत लोदना के विभिन क्षेत्रों का सघन दौरा कर नुक्कड़ सभाएं की जहा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथो को और मजबूत कर देश के विकास रथ को आगे बढ़ाने में सहायक बनने की अपील की वही स्थानीय महिलाओं एवं अन्य लोगो के बीच मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं संबंधी पर्चे बांट कमल के निशान पर ज्यादा से ज्यादा मत देकर भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने का आह्वाहन किया वही स्थानीय महिलाओं ने श्रीमती सिंह को अपनी समस्याओं से अवगत कराया जहा श्रीमती सिंह ने सभी मामलों पर वार्ता कर सुलझाने का आश्वाशन दिया।इस दौरान लोदना मंडल अध्यक्ष राजा राम पासवान शिबू निषाद अनिता देवी लाल यादव सूरज निषाद संजय महता विक्की पासवान पिंटू कुमार राहुल कुमार मंटू पासवान निर्मला पासवान नागेश्वर पासवान सूरज यादव रवि कांत पासवान चंपा देवी समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
