• Wed. Feb 18th, 2026

भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव ने बेन्दगी पंचायत में किया प्रवास

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 11, 2024

 

 

पूर्व विधायक मनोज यादव ने गांव प्रवास के दौरान हरेक वर्ग, समुदाय के लोगों से जुड़ते हुए तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनाने का दिलाया संकल्प

 

संवाददाता : बरही

 

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व भाजपा ने राष्ट्रव्यापी गांव चलो अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत तमाम भाजपा के नेता गांवों में प्रवास कर रहें हैं और आमलोगों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहें हैं। इसी कड़ी में शनिवार को बरही के भाजपा नेता सह पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव गांव चलो अभियान को लेकर बरही विधानसभा के बेन्दगी गांव के बूथ संख्या 309 पर पहुंचें। यहां पहुंचने पर संपूर्ण बेन्दगी ग्राम वासियों और स्थानीय भाजपा मंडल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक का फूल माला पहनाकर अभूतपूर्व स्वागत किया और नारे जयकारे के साथ गांव भ्रमण कराया। पूर्व विधायक मनोज यादव ने बेन्दगी पंचायत के देवालय और तीर्थस्थलों में माथा टेका। तत्पश्चात बेन्दगी गांव में जनसंघ कालीन एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट किया और फूल माला पहनाकर और फूल भेंटकर उनका सम्मान किया। साथ ही बूथ कमिटी के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती पर चर्चा किया। जिसके बाद नव युवक खिलाड़ियों से मुलाक़ात कर खिलाड़ियों की बातों को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका हौसला अफजाई करते हुए क्रिकेट कीट उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। पूर्व विधायक ने जनसंघ से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता हरी पाण्डेय से मिलकर उनका हाल जाना और मोदी सरकार के जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे चर्चा किया और आगामी चुनाव हेतु आशीर्वाद माँगा। पूर्व विधायक ने गाँव के प्राइवेट प्रैक्टिसनर दिलीप कुमार से मिलकर मोदी सरकार के स्वास्थ्य सेवा से जुड़े योजना, गरीबों को मिल रहे आयुष्मान योजना से मिल रहे मुफ्त इलाज के बारे विस्तृत चर्चा कर अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेने और अधिक से अधिक प्रचार करने को लेकर चर्चा किया। पंचायत स्तरीय जन प्रतिनिधि वार्ड सदस्य मनोज कुमार साव से भेंटकर भाजपा का पट्टा पहनाकर आगामी लोकसभा में मोदी सरकर के प्रति समर्थन माँगा। साथ ही उन्होंने बेंदगी ग्राम के दलित टोला मोहल्ला में घूम कर महिला दीदी का कुशल क्षेम पूछा और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, जन धन खाते खोल कर गरीबों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़े गए गए योजना के बारे में जानकारी प्राप्त किया। प्रधानमंत्री आवास लाभार्थी बसंती देवी से भी पूर्व विधायक ने मुलाकात की और भुगतान किस्त के बारे में जानकरी प्राप्त कर घर को अच्छे से बनवाने पर बधाई व धन्यवाद दिया। अंत में उन्होने विद्यार्थी विकास कुमार से मिले और पढ़ाई लिखाई से संबंधित जानकारी प्राप्त कर केंद्र सरकार द्वारा स्थापित देवघर में एम्स हॉस्पिटल, रांची में कैंसर हॉस्पिटल, रांची में आईआईएम, धनबाद में आईआईटी, रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय, महिला इंजीनियरिंग कॉलेज के बारे में चाय पे चर्चा किया और एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने में सहयोग व समर्थन का अपील किया। पूर्व विधायक श्री यादव ने पीएम मोदी के दो कार्यकाल के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से उन्हें अवगत कराया। यहां कई योजनों के लाभार्थियों से भी मिलें। तत्पश्चात् अपने बूथ संख्या 309 में एक बार फिर से मोदी सरकार और कमल फूल युक्त स्लोगन का वाल लेखन किया। इस संबंध में पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि ग्राम्य जीवन से आंतरिक उर्जा मिलती है। उन्होंने गांव प्रवास के दौरान गांव के हरेक वर्ग, समुदाय के लोगों से जुड़ते हुए तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनाने का संकल्प भी दिलाया।

 

*मौके पर विशेषरूप से यह गणमान्य लोग रहें मौजूद*

 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला परिषद प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, पंसस कलावती देवी, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मुन्ना यादव, भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दिनेश साव, दीपक कुमार भाजपा किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष, वार्ड सदस्य फुलमतीया देवी, वार्ड सदस्य मनोज कुमार साव, बूथ अध्यक्ष बासुदेव यादव, हरी यादव, झमन यादव, बसंत पाण्डेय, प्रयाग साव, हेमराज यादव, चन्दरदेव ठाकुर, बद्री साव, अरविन्द रविदास, रवि यादव, शिवाली रविदास, विकास यादव, खगो साव, अनीता देवी, मंजू देवी, शांति देवी, मनोज कुमार साव, राजदेव यादव, मुलो रविदास, रामचंद्र रविदास, सुमा देवी, विवेक कुमार, चन्दन यादव, रंजीत यादव, ब्रह्मदेव भुइया, सुनीता देवी, मिना देवी, अवंति देवी, सरिता देवी, पिंटू कुमार, रेखा देवी, सुनीता देवी, मान्यता कुमारी, बबिता कुमारी, सुशीला देवी, रंजीत गिरी, लक्ष्मण यादव, रेवल रविदास, पूनम देवी, उर्मिला देवी, सुनील गिरी, दिलीप कुमार यादव, अशोक गिरी, उषा देवी, धोनी भुइयां सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *