• Sun. Feb 15th, 2026

भलजोरिया के सुभाष कॉलोनी में घुसा पानी!

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 2, 2023

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा
निरसा :- दो दिनों से लगातार बारिश होने से पिठाकियारी पंचायत के भालजोरिया स्थित सुभाष कॉलोनी में जल जमाव हो जाने से ग्राम वासियों की परेशानी काफी बढ़ गई है ।

ग्राम के ही रहने वाले कुछ सामाजिक लोगों का कहना है कि ऐसा मामला पहली बार नहीं हुआ है जब भी बारिश होती है तो यहां जल जमाव हो जाता है यहां तक की पानी घरों में भी घुस जाता है बर्तने तैरने लगती है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भालजोरिया स्थित सुभाष कॉलोनी के ग्राम वासी ही नाली और गली का अतिक्रमण कर रखा है इतना ही नहीं अवैध रूप से पानी बहाव की जगहों पर भी अतिक्रमण हर वर्ष बढ़ रहा है । जल जमाव के कारण भालजोरिया कुम्हार बस्ती के नीचे कुल्ही के कई घरों में भी पानी घुस गया है। उस कॉलोनी के रहने वाले लोगों में सुभाष दां , कन्हाई साव , राघु , संजय ठाकुर , गौतम प्रसाद , अमित मल्लिक  धोना दत्ता ,  राजकुमार इत्यादि उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *