
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा के फटका शिव मंदिर के पीछे में बृहत पैमाने में कोयला चोरी हो रहा है !

निरसा के सी आई एस एफ ने अहले सुबह निरसा के फटका के पोटारी मोड़ से एक मिनी हाइवा पकड़ा और निरसा पुलिस के हवाले किया!
हम आपको बता दे की इन दिनों निरसा के सभी जगह पर कोयला बंद है!लेकिन निरसा के फटका में आये दिन मिनी हाइवा द्वारा कोयला निकाला जाता है!इस सबंध में निरसा पुलिस से लेकर निरसा सी आई एस एफ द्वारा कई बार छापेमारी भी किया जा चूका है!
पर बार बार उसी मिनी हाइवा से अवैध खदान से कोयला निकालने का काम किया जा रहा है।
परन्तु पकड़े जाने पर भी मामला दर्ज नहीं हो रहा है!इस सम्बन्ध में सूत्र बताते है!की उस जगह पर कई कोयला तस्कर उस खदान से अवैध कोयला निकालकर इकठा करके उसे मिनी हाइवा के जरिये गोबिंदपुर के किसी भट्टे में खापाइया जाता है!
आज भी फटका से लेकर श्यामपुर तक ऐसे दर्जनों खदान चलते है!जो की निरसा के पुलिस और सी आई एस एफ को भनक तक नहीं चलता है!जिसका मिसाल देखने को मिला । निरसा के अंचल अधिकारी नितिन शिवम गुप्ता और निरसा पुलिस तथा सी आई एस एफ द्वारा संजूक्त रूप से भलजोरिया के दुर्गा मंदिर के पीछे कूदरा स्थान से लगभग दो सौ बोरिया कोयला जप्त किया गया!लेकिन अभी केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है!
अगर प्रशासन द्वारा अवैध खदान चलाने वाले पर कार्रवाई किया!जाता तो शायद आज के दिनों में इतना अवैध खदान नहीं खुलता!अभी फटका से श्यामपुर तक काफ़ी अवैध खदान अभी भी खुला हुआ!है!और ये लोग समय बदल बदल कर माल को खपाते है!
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
