
सरायकेला – भगवान विश्वकर्मा पूजा तथा मां मनसा देवी को लेकर सरायकेला एवं आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जिले के विभिन्न कंपनियों, आटा चक्की, गैराज, हार्डवेयर प्रतिष्ठान, वाहन शोरूम समेत छोटे-बड़े व्यावसायिक संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की तैयारी पूरी कर ली गई है।
मूर्तिकारों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मूर्तिकार अवध गौड़ाई ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं करीब 1500 से 5000 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं।

वहीं मां मनसा देवी की प्रतिमाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। मूर्तिकार गौड़ाई के अनुसार मनसा देवी की प्रतिमाएं 4000 से 5000 रुपये तक में बिक रही हैं।

विश्वकर्मा पूजा को लेकर चौक-चौराहों और गांवों में भी उत्साह का माहौल है। वाहन मालिक अपने वाहनों की साफ-सफाई और सजावट में जुटे हैं। दुकानदार अपनी दुकानों को रंग-बिरंगे फूल-मालाओं से सजा रहे हैं। शिल्पदेव भगवान विश्वकर्मा की पूजा गुरुवार को पूरे उत्साह के साथ की जाएगी।
वहीं, मां मनसा देवी की पूजा को लेकर भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। मान्यता के अनुसार मां मनसा को सर्प की देवी माना जाता है और उनकी पूजा सुख-समृद्धि, परिवार की रक्षा तथा सर्पदंश के भय से मुक्ति के लिए की जाती है। झारखंड, बंगाल, बिहार, असम और उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में मां मनसा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
