• Thu. Nov 19th, 2026

भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता-2026 के तहत विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन…

admin's avatar

Byadmin

Nov 19, 2026
crescent ad

 

 

 

झारखंड स्थापना दिवस समारोह-2026 के अवसर पर खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय, सरायकेला-खरसावाँ द्वारा दिनांक 19 नवंबर 2026 को भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता-2026 के तहत विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

 

प्रतियोगिता के तहत अर्जुना स्टेडियम, खरसावाँ में फुटबॉल एवं हॉकी की टीम स्पर्धाएं आयोजित की गईं। वहीं आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, दुगनी में तीरंदाजी की व्यक्तिगत स्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

*फुटबॉल एवं हॉकी प्रतियोगिता के परिणाम…*

 

प्रतियोगिता के अंतर्गत बालक एवं बालिका वर्ग की फुटबॉल एवं हॉकी स्पर्धाओं में विजेता एवं उपविजेता टीमों के परिणाम निम्नवत रहे—

 

1. बालिका हॉकी

 

– विजेता – हॉकी मानासिंह

– उपविजेता – कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), राजनगर।

 

2. बालिका फुटबॉल

 

– विजेता – कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), राजनगर।

– उपविजेता – कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), खरसावाँ।

 

3. बालक हॉकी

 

– विजेता – हॉकी सिंहभूम, सरायकेला।

– उपविजेता – +2 उच्च विद्यालय, खरसावाँ।

 

4. बालक फुटबॉल

 

– विजेता – छोटा चाकड़ी, कुचाई।

– उपविजेता – एन.आर. सरायकेला।

 

*तीरंदाजी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी*

 

तीरंदाजी प्रतियोगिता के पुरुष एवं महिला वर्ग में खिलाड़ियों का प्रदर्शन निम्नवत रहा—

 

*पुरुष वर्ग*

 

1. धनराज नाग (DHANRAJ NAG)

2. सुराज जामुदा (SURAJ JAMUDA)

3. लुथरू हांसदा (LUTHRU HANSDA)

 

*महिला वर्ग*

 

1. सुनीता टुटी (SUNITA TUTI)

2. सोनम सांगा (SONAM SANGA)

3. बाहा बेसरा (BAHA BESHRA)

 

प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा पारंपरिक खेलों के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।

 

प्रतियोगिता के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ जिला खेल पदाधिकारी श्री अमित कुमार एवं संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) तथा अंचल अधिकारी (CO) उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु जिला खेल कार्यालय द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *