
बेरमो/बोकारो-
जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है। गुरुवार देर रात जारी जिलादेश संख्या 1393/2026 के तहत जिले के विभिन्न थानों, ओपी और पुलिस अंचलों में पदस्थापित कुल 24 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

तबादले के तहत पुलिस केन्द्र में तैनात पुलिस निरीक्षक नित्यानंद महतो को बेरमो का सह थाना प्रभारी बनाया गया है। बेरमो में पदस्थापित रोहित कुमार सिंह को बीटीपीएस सह थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। संजय कुमार को सेक्टर-4 से माराफारी, ममता कुमारी को पुलिस केन्द्र से बीएस सिटी और विक्रांत कुमार को पुलिस केन्द्र से सेक्टर-6 सह थाना प्रभारी के पद पर भेजा गया है।

इसी क्रम में यातायात से नीतीश कुमार का स्थानांतरण सेक्टर-4, बीएस सिटी से सुदामा कुमार दास का सेक्टर-12 और पुलिस केन्द्र से सुषमा कुमारी का यातायात सह थाना प्रभारी के पद पर किया गया है। साइबर थाना में पदस्थापित अरविन्द कुमार को बेरमो अंचल तथा अनिल कच्छप को गोमिया अंचल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सेक्टर-12 से सुभाष चन्द्र सिंह को चास मु. अंचल और सेक्टर-6 से संगीता को चन्दनकियारी अंचल भेजा गया है।
साइबर अपराध से संबंधित मामलों की निगरानी और कार्रवाई को मजबूत करने के लिए पिंकु कुमार यादव तथा मो. आजाद खां को साइबर थाना में पदस्थापित किया गया है। वहीं, थाना और ओपी स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
दुग्दा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार-02 को बोकारो झरिया ओपी प्रभारी बनाया गया है, जबकि हरला थाना में तैनात अमन कुमार को दुग्दा थाना की कमान सौंपी गई है। नावाडीह थाना से राहुल कुमार राम का स्थानांतरण कथारा ओपी प्रभारी के पद पर किया गया है। बोकारो झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह को चन्द्रपुरा थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा अमरजीत कुमार सिंह को अमलाबाद ओपी, आवेन्द्र कुमार साव को भोजुडीह ओपी, उदय शंकर शर्मा को बनगडिया ओपी, अनिल लिण्डा को नावाडीह थाना, मुकेश दयाल सिंह को पेंक-नारायणपुर थाना तथा शशिकान्त ठाकुर को मकोली टीओपी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधिकारियों के इस व्यापक स्थानांतरण से जिले के कई थानों और अंचलों की कमान बदली है। आदेश के तहत सभी अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में नए स्थान पर योगदान देने को कहा गया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
