
माैसम मुस्कान
बेरमो/ बोकारो थर्मल-

बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के राजबाजार से 14 वर्षीय छात्र फैजल रजा के लापता होने का मामला सामने आया है. 25 अक्टूबर की सुबह से छात्र के लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं. काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

जानकारी के अनुसार, फैजल रजा मूल रूप से रामगढ़ जिले के कुजू का निवासी है और वहां के डीएवी पब्लिक स्कूल में पढ़ता है. वह राजबाजार निवासी अपने नाना गुलाम जिलानी के घर मेला घूमने आया था. परिजनों के मुताबिक, 25 अक्टूबर की सुबह करीब 5:30 बजे वह घर से निकला था. काफी समय तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की.
रिश्तेदारों, मेले और आसपास के इलाकों में खोजने के बाद भी छात्र का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद परिजनों ने बोकारो थर्मल थाने में आवेदन देकर पुलिस से मदद मांगी. शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. छात्र का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच और परिजनों से पूछताछ की जा रही है.
समाचार लिखे जाने तक छात्र के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी. परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि फैजल रजा के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल बोकारो थर्मल थाना या उसके परिवार को सूचित करें.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
