
बेरमो/बोकारो थर्मल-
बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर के पीछे से सिक्स यूनिट तक जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

कई सप्ताह पहले सड़क पर पाइपलाइन कार्य के दौरान खोदे गए गड्ढों को अब तक नहीं भरा गया है। लगातार हो रही बारिश से पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।

इस समस्या को लेकर गोविंदपुर ‘सी’ पंचायत के मुखिया विकास सिंह उर्फ बबलू सिंह ने गुरुवार को डीवीसी प्रबंधन एवं कार्य कर रही भरत जी पटेल कंपनी से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन से सिक्स यूनिट क्षेत्र को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क लंबे समय से जर्जर बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुखिया का कहना है कि सड़क पर फैले कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
इसका असर आसपास के बाजार पर भी पड़ा है। रेलवे स्टेशन मार्केट तथा क्षेत्र की अन्य दुकानों में ग्राहकों की संख्या घटने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित एजेंसियों की लापरवाही के कारण लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है, जबकि समस्या के समाधान की दिशा में अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।
मुखिया विकास सिंह ने डीवीसी प्रबंधन और संबंधित कंपनी को सात दिनों के भीतर सड़क की मरम्मत शुरू कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि में काम शुरू नहीं हुआ तो स्थानीय जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा तथा डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
