• Sat. Apr 4th, 2026

बोकारो ताप विद्युत केन्द्र, सर्तकता विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 13, 2023
crescent ad

 

*चन्द्रपुरा :* दाघानि, बोताविके सर्तकता विभाग की ओर से तकनीकी भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में अधिकारियों हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन सर्तकता सप्ताह 2023, तीन माह के अग्रगामी अभियान के अंतगर्त किया गया जिसका मुख्य उद्देशय लोकहित प्रकटीकरण एवं मुखबिर का संरक्षण संकल्प-2004 (पीआईडीपीआई 2004) के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक व परियोजना प्रधान एन के चौधरी ने कार्यक्रम के शुरूआत में सभी अधिकारियों का स्वागत करते हुए संबंधित विषय पर प्रकाश डाला एवं अधिकारियों को इस कानून का लाभ उठाने को कहा।

इसके बाद सर्तकता अधिकारी तारीक सईद ने विषय पर विस्तार से चर्चा की एवं प्रस्तुती के माध्यम से अधिकारियों को समझाया कि किस प्रकार के शिकायत दर्ज करने है और कैसे करने हैं। कार्यक्रम के अंत में उपमहाप्रबंधक (प्रशा.) बी जी होलकर ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अपनी बात रखी। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के रूप में शशि शेखर, बिहारी चौधरी, अंजू बोपाई, डॉ आर एन इक्का, डॉ अरविन्द कुमार, ए पी मेहता, जसीम अहमद, फहीम अहमद, कपिलदेव दास, आशीष दीप, प्रकाश कुमार, हरेराम साव, शकील अहमद, शाहिद इकराम, राम जतन इत्यादि मौजूद रहे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *