
*फिल्म के लोकेशन रेकी के साथ शूटिंग तक में सदर विधायक, उनके मीडिया प्रतिनिधि और युवा पत्रकार ने किया सहयोग, फ्राइडे ग्रुप ने स्क्रॉल में दिया क्रेडिट*
—–
खूबसूरत झारखंड में यूं तो हजारीबाग की खूबसूरती एक अलग स्थान रखती है। हजार बागों के शहर होने के साथ ही यहां कई ऐतिहासिक धरोहर भी है जो अब बॉलीवुड को भी पसंद आने लगा है। हाल ही में हजारीबाग के ही रहने वाले बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर उमेश राणा और विनय मेहता द्वारा निर्मित बॉलीवुड फिल्म आ भी जाओ पिया का शूटिंग हजारीबाग और आसपास के लोकेशन पर ही किया गया। जिसमें देव शर्मा सहित हजारीबाग के कई कलाकारों ने अभिनय किया है। इससे पहले बॉलीवुड फिल्म कोयलांचल की शूटिंग हजारीबाग स्थित रामगढ़ राजघराने का राजा बंगला उदयांचल में हो चुकी है। जिसमें प्रसिद्ध बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी, विनोद खन्ना सहित कई स्थानीय कलाकारों ने काम किया है। बंगला फिल्म विधि लिपि की शूटिंग कनहरी पहाड़ की वादियों में हुई थी। इसके अलावे कई अन्य बॉलीवुड, भोजपूरी, बंगला, खोरठा भाषा में बनी बड़े बजट की फिल्म के साथ शॉर्ट फिल्म की शूटिंग यहां हो चुकी है ।

शुक्रवार को नेटफ्लिक्स में रिलीज हुए नीरज पांडेय के फिल्म ‘ खाकी- द बिहार चेप्टर’ में हजारीबाग के दो प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों को दिखाया गया है। फ्राइडे स्टोरीटेलर की वेब सीरीज खाकी का 15% शूट हजारीबाग में हुआ है। यहां 12 दिनों का सेड्यूल था जिसमें 7 दिनों तक शूटिंग चला। इस वेब सीरीज में 300 से अधिक जूनियर आर्टिस्ट हजारीबाग से दिखे हैं। इसके अलावे कई स्थानीय तकनीकी लोग, फूड, होटल, ट्रांसपोर्ट, मेडिकल सहित अन्य कामों में हजारीबाग के ही स्थानीय लोग सेट पर काम किए और उन्हें रोजगार मिला। इस वेब सीरीज की 85% शूटिंग झारखंड के 5 जिलों में हुई है जिसमें से हजारीबाग भी शामिल है। फिल्म के शूटिंग में करीब 200 क्रू मेंबर हजारीबाग पहुंचे थे। इस वेब सीरीज में भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन, झलक दिखला जा में काम करने वाले भारतीय अभिनेता करन टेकर, बॉलीवुड अभिनेता अविनाश तिवारी, भोजपुरी विलन सुनील सिंह सहित कई नामचीन कलाकार लीड रोल में नजर आए हैं वहीं हजारीबाग के धनंजय, मनोज पांडेय, राजा सहित सैकड़ों कलाकारों ने अपने कला को प्रदर्शित किया है। इस फिल्म में हजारीबाग के इंदिरा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को जेल और संत कोलंबा कॉलेज के वेटले हॉल को कोर्ट रूम दिखाया गया है। यह फिल्म बिहार के चर्चित आईपीएस ऑफिसर अमित लोढ़ा की पुस्तक बिहार डायरी पर आधारित है। फिल्म के निर्माता एम. एस.धोनी द अनटॉल्ड स्टोरी फेम नीरज पांडेय, निर्देशक भाव धूलिया, डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी हरि नायर, एसोसिएट प्रोड्यूसर दीपक गावड़े, प्रोडक्शन डिजाइन रीता घोष, एक्शन डायरेक्टर अब्बास अली, फिल्म के लोकल लाइन प्रोड्यूसर संजीव वर्मा और राजीव वर्मा हैं। लोकेशन रेकी से लेकर शूटिंग और स्थानीय कलाकारों के चयन को अंतिम रूप प्रदान करने में नागपुरी फिल्म के चर्चित एक्टर रांची के नृत्य ताल डांस एकेडमी के निदेशक इंद्रजीत सिंह और रमण गुप्ता ने सहारनीय भूमिका निभाई है ।

इधर हजारीबाग में लोकेशन रेकी से लेकर फिल्म की शूटिंग तक में हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल, विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी और स्थानीय युवा पत्रकार सचिन खंडेलवाल ने भरपूर सहयोग किया। वेब सीरीज के स्क्रॉल में भी फ्राइडे ग्रुप ने इनके नाम के साथ इन्हें सम्मान दिया है। विधायक मनीष जायसवाल ने शूटिंग के दौरान 1 रहे सेठ का निरीक्षण कर जायजा भी लिया था और कई आर्टिफिशियल सीन को देखकर खुशी जताते हुए कहा था कि शुद्ध रूप से स्थानीय लोगों के द्वारा सेट का निर्माण करता देख खुशी हुई थी। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि बॉलीवुड सीने जगत को हजारीबाग की खूबसूरती और ऐतिहासिक वादियां भाना अच्छी बात है। इस वेब सीरीज में सेठ के निर्माण में जहां वेल्डर, पेंटर, कारपेंटर, प्रिंटिंग के लोग सीधे रूप से जुड़े वहीं लोकल व्हीकल, ट्रांसपोर्ट, फूडिंग, जूनियर आर्टिस्ट को भी काम और रोज़गार मिला ।
*खाकी वेब सीरीज की ये है कहानी*
——–
भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी और वर्तमान में इंस्पेक्टर जनरल यानी आईजी के पद पर पदस्थापित अमित लोढ़ा के बेहद रोमांचक और शानदार करियर एवं उनके करियर के उत्कृष्ट एवं एक खतरनाक मिशन पर आधारित उनकी पुस्तक “बिहार डायरी” पर इस वेब सीरीज का निर्माण किया गया है। जिसमें एक जांबाज और हिम्मती पुलिस ऑफिसर अपनी सूझबूझ और बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए एक खूंखार अपराधी और उसके गुर्गों को जेल के सलाखों में पहुंचाता है। इसमें नवादा जेल ब्रेक कांड को पूरी तरह चित्रण किया जाएगा ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
