• Tue. Feb 17th, 2026

बैजला पंचायत के फोक्सा सहित अन्य जगहों पर पहुंच सुना लोगो की समस्या।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 19, 2024

 

 

झाझा- पंचायत में लोगों की समस्या को सुनने के लिए बीडीओ रविजी ने प्रखंड क्षेत्र के बैजला पंचायत के फोक्सा सहित अन्य अलग अलग गांवों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें ग्रामीणों से आवास, राशन कार्ड सहित अन्य कई समस्याओं को सुना। कई ग्रामीणों ने बीडीओ से आवास योजना का लाभ नही मिलना, राशनकार्ड से वंचित रहने सहित अन्य समस्याओं को रखने का काम किया। ग्रामीणों ने कहा कि हमलोगों को सरकारी योजनाओं से वंचित रखने के कारण कई तरह की समस्या होती है। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद बीडीओ ने लोगों को पूर्ण आश्वासन दिया कि जो भी ग्रामीणों की समस्या है उसे दूर किया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद एक टीम बनाई जाएगी जो ग्रामीणों के बीच पहुंचकर लोगों को जो भी समस्या है उसका अलग अलग लिस्ट बनाया जाएगा और फिर उसके बाद विभागवार कार्य किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *