
अंतर्कथा : बरही/ पंचम पाण्डेय
बरही प्रखंड के बेसिक स्कूल पंचमाधव संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, डॉ राजेंद्र प्रसाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, मोतीलाल नेहरू को याद किया गया तथा संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रभारी संजय कुमार दुबे की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान संविधान की सुरक्षा एवं आत्मार्पण के लिए भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया। संजय कुमार दुबे ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित एवं व्यापक संविधान है। हमारा संविधान एक वैज्ञानिक संहिता एवं राष्ट्रीय धरोहर है। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना पर अपना विचार देते हुए कहा कि यह संविधान की आत्मा एवं सार है। सहायक अध्यापक मनोज कुमार घोष ने कहा कि भारतीय संविधान की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि यह जितना कठोर है उतना ही लचीला भी है। देश की प्रगति में भारतीय संविधान की भूमिका सराहनीय है। भारतीय संविधान अपनी विशेषताओं खासकर धर्मनिरपेक्षता, लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था एवं नागरिकों को प्रदत्त अधिकारों के कारण विश्व के कुछ सबसे अच्छे संविधान में से एक है। मौके पर प्रभारी संजय कुमार दुबे, सहायक अध्यापक मनोज कुमार घोष, दामोदर साव, सतीश कुमार यादव, गायत्री देवी, कंप्यूटर शिक्षक विकास कुमार, सहायक अध्यापिका बिंदिया देवी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
