• Wed. Mar 25th, 2026

बी.एम. मेमोरियल स्कूल का दिव्यांशु राज बना 10वीं में बड़कागांव प्रखंड टॉपर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 16, 2024

 

बड़कागांव। प्रखंड के हजारीबाग रोड स्थित अंग्रेजी माध्यम से संचालित विद्यालय बी.एम. मेमोरियल स्कूल का सीबीएसई 10th में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है। इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षाओं में बी.एम. मेमोरियल स्कूल का दिव्यांशु राज 461 अंक 92.2% लाकर बड़कागांव प्रखंड टॉप किया है। इसके अलावा शालू कुमारी 89% रोशनी कुमारी, सूफी परवीन,अंशु कुमार, सनित कुमार पटेल, टिंकू राणा, सुनील कुमार ,जिज्ञासा कुमारी, मार्शल कुमार,प्रशांत कुमार, दानिश रजा, रिया कुमारी, निशांत कुमार,चंदन पटेल, जुनैद रजा, लक्की कुमार, अनीश कुमार,विक्रम पटेल सहित पूरे विद्यालय के सभी बच्चों का रिजल्ट सत प्रतिशत रहा। प्रखंड टॉपर बनने के बाद दिव्यांशु राज ने यह उपलब्धि पर विद्यालय के सभी शिक्षकों अपने माता-पिता परिजनों को धन्यवाद देते हुए कहा है कि बी.एम. मेमोरियल स्कूल के सभी शिक्षक बेहतर तरीके से हमें शिक्षा देने का काम किए हैं जिसका नतीजा है कि मैं प्रखंड टॉप कर पाया। यह उपलब्धि स्कूल की निरंतर प्रगति का प्रमाण है 2016 में स्थापित बी.एम. मेमोरियल स्कूल महज कुछ ही वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में बड़कागांव में एक अलग पहचान बनाई है। और लगातार विद्यालय नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस पर बी.एम. मेमोरियल स्कूल के निदेशक संदीप कुशवाहा ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यही बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। और भी आगे चलकर बेहतर प्रदर्शन करें ताकि बड़कागांव का नाम पूरे राज्य देश में गुंज सके। वही विद्यालय के प्राचार्य कैलाश कुमार ने कहा कि बी.एम. मेमोरियल स्कूल बड़कागांव प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को सभी तरह के शिक्षा उपलब्ध कराती है और उन्होंने कहा कि हम अपने यहां के बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *