• Fri. Mar 6th, 2026

बी.आई.टी में टेक्निकल फेस्ट का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 22, 2022

 

बलियापुर/सिन्दरी : बीआईटी सिंदरी में नवप्रवेशी छात्रों के लिए विभिन्न क्लब के द्वारा दिए गए अपने प्रस्तुतिकरण में धत्विका जो की धातु अभियंत्रण की अपनी सोसाइटी है।
यह प्रतिवर्ष अपना टेक्निकल फेस्ट का आयोजन करती है।
इसमें कई तरह के इवेंट्स का आयोजन होता है जैसे: परिवर्तन, अवसर, आरम्भ, अलंकरण इत्यादि। छात्रों ने बढ़ चढ़ के इसमें अपने सवाल पूछें और अपने जवाबों को सुना।
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंध संचालक, सीईओ, सिक्योर नेटवर्क सॉल्यूशन, एन के मेहता सर (सत्र 1993, इलेक्ट्रॉनिक्स & कम्युनिकेशन ) रहे।
तत्पश्चात महाप्रतिपालक आर के वर्मा ने मुख्य अतिथि का परिचय छात्रों से करवाया और बताया कि हमारे अतिथि विशिष्ट होते हुए भी बहुत सहज है, उनकी यात्रा को बता कर उन्हें आने का आमंत्रण दिया।
एनके मेहता ने आते ही छात्रों में जोश भर दिया और अपने संस्थान के दिनों को याद करते हुए छात्रों से रूबरू हुए। उन्होंने इस संस्थान को महान बताया और कहा कि अगर आप मन में कुछ ठान लो तो आप उसे हासिल कर सकते हो, संघर्ष को उन्होंने अवसर की तरह लेने को कहा।
उन्होंने नाविक का उदाहरण देते हुए कहा कि बिना लहरों के नाविक कभी कुशल नहीं बन सकता उसी प्रकार बिना संघर्ष के आप अर्श तक नहीं पहुंच सकते।
उन्होंने अपनी कंपनी के बारे बताया कि कैसे एक नए शहर में अपने नए विचारों को डाला जाता है, उन्होंने बताया कि अभी उनकी कंपनी के 500+ कंपनिया उनसे सेवाएं लेती है। उन्होंने अपनी कमजोरी को कैसे मजबूती में बदलें इसके बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि जो मन है जिस क्षेत्र में अपने उत्कृष्टता प्राप्त करनी है उस तरफ आप जाइए, अपने बड़ों से बात करके, उन्हें समझा कर। किताबों का कैसे चयन करे, उन्होंने विचार विमर्श किया।
यह जानकारी संस्थान की प्रतिनिधि पत्रिका ‘सर्जना’ के द्वारा दी जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *