
अंतर्कथा प्रतिनिधि

पुटकी। पुटकी थाना क्षेत्र के पुटकी दस नम्बर निवासी सह बीसीसीएल कर्मी सीताराम भुइया के आवास में बुधवार की रात करीब 5-6 की संख्या में नकाबपोश अपराधियो दल ने धावा बोलकर 25 हजार नगद सहित करीब 2 लाख का समान लूटकर चलते बने.भुक्तभोगी श्री भुइयां ने कहा की बुधवार की रात करीब साढ़े बारह बजे नकाबपोश अपराधियों के दल ने लात से मारकर घर के दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा ओर पिस्तौल कनपटी में सटाकर गोदरेज का चाभी मांग 25 हजार रुपए नगद सहित पत्नी के लगभग एक लाख के सोना एंव चाँदी के आभूषण ,तांबा पीतल कांसा के बर्तन , एलसीडी टीवी, व मोबाइल लूटकर जाते-जाते मामले की सूचना पुलिस किया तो जन से मार देने की धमकी देकर चलते बने। उन्होने घटना की लिखित शिकायत पुटकी पुलिस को दी है। सूचना पर पुटकी पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मामले की तफ़सील में जुट गयी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
