• Tue. Oct 27th, 2026

बीटीपीएस में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का आगाज, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

admin's avatar

Byadmin

Oct 27, 2026
crescent ad

रिपोर्ट -मुस्कान

 

बेरमो/ बोकारो थर्मल-

 

बोकारो ताप विद्युत केंद्र (बीटीपीएस) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई। संयंत्र परिसर स्थित बिरसा मुंडा भवन के भूतल सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान मधुकर श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यस्थल पर ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में उपमहाप्रबंधक अजय कुमार केश, सौविक धारा, राजीव शील, अखिलेंदु सिंह, डॉ. सुमन कुमार झा, अभिजीत दुले, सुरजीत सिंह और परियोजना सतर्कता अधिकारी उज्ज्वल विश्वास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। मधुकर श्रीवास्तव ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी में सतर्कता की शपथ दिलाई। वहीं, वरिष्ठ प्रबंधक (यांत्रिकी) एवं परियोजना सतर्कता अधिकारी उज्ज्वल विश्वास ने अंग्रेजी में शपथ ग्रहण कराया।

 

समारोह में वरिष्ठ प्रबंधक राहुल सिंह, शशि शेखर, मनीष कुमार चौधरी, इमन मल्लिक, आदर्श मधुप, तपन पाल, निशा कुमारी, प्रबंधक सुनील कुमार, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, चंचला कुमारी, प्रभा जौली, उपप्रबंधक अशोक कुमार चौबे, वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक विनय कुमार, कार्यालय अधीक्षक सूरज कुमार तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कनिष्ठ अभियंता धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार और निशा कुमार, सहायक नियंत्रक रथीन मजुमदार तथा सहायक ग्रेड-I शाहिद इकराम ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

 

कार्यक्रम का संचालन सहायक नियंत्रक (यांत्रिकी) एवं आयोजन समिति के सदस्य दीनानाथ शर्मा ने किया। उन्होंने संथानम समिति के गठन से लेकर केंद्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना तक की जानकारी साझा की। साथ ही, सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सतर्कता विभाग की ओर से आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। आयोजन में सतर्कता विभाग के मो. कैफी का भी योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *