• Tue. Mar 17th, 2026

बीएम मेमोरियल स्कूल में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने मनमोहा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 5, 2024

 

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव। बड़कागांव बीएम मेमोरियल स्कूल में शिक्षक दिवस पर नन्हे-मुन्हे बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसकी अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य कैलाश कुमार व संचालन उप प्राचार्या पूनम कुमारी ने की।वहीं कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों के द्वारा केक काटकर किया गया।इस दौरान निर्देशक संदीप कुशवाहा ने कहा शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हैं।शिक्षक ही वे मार्गदर्शक होते हैं, जो बच्चों बच्चीयों को सही दिशा दिखाते हैं।ज्ञान को बढ़ाने का काम करते हैं।जीवन के कठिन मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।सभी शिक्षकों को कोटि कोटि प्रणाम व तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं।शिक्षक हमारे समाज की रीढ़ की हड़ी है, क्योंकि शिक्षक हमारे चरित्र निर्माण के साथ हम अपने जीवन में आने वाले विपत्तियों से आसानी से लड़ सके।क्योंकि एक शिक्षक जितने अच्छे नागरिक तैयार करेगा वह देश उतनी ही गति से विकास करें।उप निर्देशक दिनकर कुशवाह ने कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न सर्वपल्ली डॉ. राधा कृष्णन की जयंती सह शिक्षक दिवस पर इस प्रकार प्रोग्राम होने से बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा का निखार होती है। नन्हे-मुन्हे बच्चों के सांस्कृति कार्यक्रम देखकर काफी खुशी हूँ मन गदगदा गया।सांस्कृति कार्यक्रम से बच्चों में निखार, शारीरिक व मानसिक विकास होती है।आगे उन्होंने बच्चों को लगन पूर्वक निरंतर परिश्रम करने की सलाह दी एंव अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने को कहा गया।

इस अवसर छात्र-छात्राओं के द्वारा भक्ति , हिंदी,खोरठा, नागपुरी, सहित अन्य गानों पर एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

 

मौके पर विद्यालय के उप निर्देशक दिनकर उर्फ पिंटू कुशवाहा, प्राचार्य कैलाश कुमार,रंजीत कुमार, उपप्राचार्य पूनम कुमारी, वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्मदेव सिंह चौहान,आनन्द कुमार पासवान,आशीष कुमार, महेंद्र कुमार ,राजेश ऋषभ कुमार,मुकेश कुमार, दिलेश्वर दास,सोनू कुमार,विकाश कुमार,एरिका टोपो,देवन्ति देवी,सरिता बा,मनीषा कुमारी,स्नेहा कुमारी,अफसाना प्रवीन,रेशमि कुजूर,गंगा भारती,अंजलि तिवारी,आर्या कुमारी,नेहा कुमारी सहित सभी शिक्षक छात्र-छात्राएं तथा अविभावक उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *