
रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

सिंदरी (धनबाद)मिशन लाइफ के तहत बीआइटी सिंदरी धनबाद ने छात्रावास परिसर के पास वर्मीकम्पोस्टिंग पिट बनाया गया। ड्राइव का नेतृत्व बीआईटी सिंदरी के निदेशक डॉ. डी.के. सिंह ने किया, जिन्होंने बायोडिग्रेडेबल कचरे को खाद में बदलने के लिए कंपोस्टिंग के महत्व पर प्रकाश डाला । अन्य संकाय सदस्यों में प्रो. आर.के. वर्मा, डॉ. एस.पी. मिश्रा, डॉ. डी. महतो, डॉ. आर. नायक, डॉ. बी.डी. यादव, प्रो. मीनाक्षी और डॉ. स्वाति तोमर ने भी अभियान में भाग लिया। कंपोस्टिंग ड्राइव के बाद बीआईटी सिंदरी के निदेशक डॉ. डी.के. सिंह द्वारा संस्थान के कर्मचारियों को जूट बैग का वितरण किया गया। परिसर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के अभियान में अविनाश कुमार प्रियदर्शी, रचित प्रभात,बिमल मुर्मू, रोनित एक्का और आलोक रंजन आदि छात्रों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अभियान का उद्देश्य कपड़े और जूट की थैलियों के उपयोग को बढ़ावा देना और सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से मानवता की रक्षा करना है ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
