
अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: बिहार में सूबे की सरकार अलर्ट है और शराब बंद है, इनके निर्देश के बाबजूद महिला शराब तस्कर तस्करी करते विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार हुई है। इसे तस्करों का बढ़ा मनोबल कहे या बेरोजगारी का आलम। मामला रेलमार्ग के रास्ते बिहार में एक महिला शराब तस्कर के द्वारा लाये जा रहे विदेशी शराब का है जिसे रेलपुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।मामले को लेकर जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष बृंद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि एक महिला झारखंड से विदेशी शराब लेकर गाड़ी संख्या 13005 अप हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल एक्सप्रेस से बिहार आ रहा है।सूचना मिलते हैं एक टीम बनाकर उक्त ट्रेन के झाझा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3 पर लगते ही टीम के द्वारा गाड़ी में सर्च अभियान चलाया गया तो इंजन से पीछे पहला साधारण बोगी में शौचालय के पास एक महिला के पास एक उजला रंग का प्लास्टिक का झोला बरामद हुआ जिसको संदेह के आधार पर सर्च किया गया तो अलग अलग ब्रांड का कुल 34 बोतल बंगाल निर्मित विदेशी शराब मिला। पकड़ी गई महिला की पहचान मुजफ्फरपुर के सकरा थाना की रहने वाली रीना देवी के रूप में हुई है।जिसपर रेलथाना झाझा में प्राथमिकी दर्ज कर रेलपुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
