• Tue. Mar 17th, 2026

बिहार- पटना विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में जेडीयू का जलवा, अध्यक्ष समेत चार पदों पर हुई जीत, महासचिव एबीवीपी का

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 20, 2022

 

पटना- कल देर रात आए पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजे जेडीयू के पक्ष में रहे। पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष के पद पर भी जेडीयू ने जीत हासिल की है। जनता दल यूनाइटेड ने सेंट्रल पैनल के 5 में से 4 पदों पर जीत हासिल की है। छात्र संघ चुनाव में जेडीयू का जलवा देखने को मिल रहा है। एबीवीपी के हिस्से में महासचिव की कुर्सी आई है। जेडीयू की तरफ से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आनंद मोहन ने जीत हासिल की है जबकि उपाध्यक्ष पद पर विक्रमादित्य, जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर संध्या कुमारी और कोषाध्यक्ष के पद पर रविकांत को जीत हासिल हुई है। महासचिव के पद पर विपुल कुमार ने जीत हासिल की है जो एबीवीपी के उम्मीदवार थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *