• Wed. Apr 1st, 2026

बिल्लो पंचायत में घर-घर वितरित किए गए अयोध्या से आए पूजित अक्षत।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 5, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

crescent ad

लखीसराय -: लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड में भगवान श्री राम लाल की जन्म भूमि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने को लेकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत का गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ो कार्यकर्ता ने विधि वत ढोल, बाजे, डीजे के साथ बिल्लो पंचायत के सभी घरों में वितरण किया। जिसको लेकर कार्यक्रम संयोजक भोपाल कुमार ने 22 जनवरी को घर-घर दीपोत्सव मनाने का अपील करते हुए श्री राम लला का प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का भी आमंत्रण लोगों से किया। जहां अक्षत वितरण कार्यक्रम में बजरंग दल के प्रमोद सिंह, जटाशंकर चौधरी, प्रियम राज, रणवीर कुमार, सोनू कुमार, प्रियांशु कुमार, अनुराग कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *