
अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय
बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बरसोत पंचायत के बरियठा बिरहोर टोला निवासी राजेश बिरहोर के कॉलोनी (घर) में जमीन के अंदर दबाया गया प्रतिबंधित मांस सोमवार की अहले सुबह बरही पुलिस ने बरामद किया है। जानकारी के अनुसार चार दिन पूर्व बिरहोर राजेश बिरहोर के घर में दुलमहा निवासी खलील मियां के द्वारा कुछ बिरहोर लड़कों के साथ जानवर को मारकर उसके मांस को ले गया, परंतु मांस के कुछ अपशिष्ट टुकड़ों को जमीन में वहीं गाड़ दिया गया। वहीं बिरहोर टोला निवासी मनोज बिरहोर ने दो दिनों बाद घटनाक्रम के संबंध में अन्य कई लोगों को बता दिया।जानकारी मिलने पर विहिप जिला सहमंत्री गुरुदेव गुप्ता ने अपने कई स्थानीय सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर जाकर जमीन में गड़े प्रतिबंधित मांस का उद्भेदन कर बरही थाना प्रभारी सह पु.नि. ललित कुमार को सूचित किया और प्रतिबंधित मांस को बरामद किया। इस संबंध में एक भुक्तभोगी मनोज बिरहोर ने थाने आवेदन देकर बताया कि भ्रमित कर प्रतिबंधित मांस खिलाया गया है तथा धर्म परिवर्तन करने का दवाब भी बनाया गया। मनोज बिरहोर ने आरोपियों पर कानूनी कारवाई की मांग की है। इस बाबत पुनि सह थाना प्रभारी ललित कुमार के अनुसार मुख्य आरोपी खलील मियां को नामजद अभियुक्त बनाते हुए पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मौके पर विहिप मंत्री गुरुदेव गुप्ता, मुखिया मोतीलाल चौधरी, मनोज बिरहोर, संतोष प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, कमलेश कुशवाहा, राजेश बिरहोर, चंदन कुमार, प्रदीप कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, अरविंद प्रसाद के अलावे कई अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
