
दारू (हजारीबाग): प्रखंड के पुनाई पंचायत अंतर्गत जरगा बिरहोर टोला में शुक्रवार को प्रधानमंत्री जनमन योजना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अलग-अलग योजना का स्टॉल लगाया गया था। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि प्रखंड में दो स्थान पर शिविर का आयोजन करना है जिसमें आज जरगा बिरहोर टोला में लगाया गया वही दूसरा जल्द ही इरगा में लगाया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि शिविर में वैसे योग्य लाभुक जिसका आवास, पेंशन, राशन कार्ड, मेडिकल, आंगनवाड़ी इत्यादि में नाम छूटा है वैसे लाभुकों का नाम जोड़ा जा रहा है। साथ ही साथ शिविर में चार व्यक्ति का ऑन द सपोर्ट पीवीटीजी किया गया। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जिसका आवास छूट गया है इसे लेकर 18 आवेदन आया। बिडीओ ने बताया कि प्रधानमंत्री जन मन योजना में आवास को लेकर 2 लाख की राशि दी जाएगी जिसमें से ईरगा में 10 व्यक्ति को आवास का पहला किस्त दिया जा चुका है। इस योजना में लाभुकों को चार किस्तों में आवास की रकम दी जाएगी।इसमें पहला किस्त तीस हजार,दूसरा किस्त पच्चास हज़ार,तीसरा किस्त एक लाख और अंतिम किस्त बीस हजार दिया जाएगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
