• Tue. Mar 10th, 2026

बिरसा मुंडा की जयंती पर परिसंपत्ति वितरण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 15, 2022

डुमरी:झारखंड आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयन्ती
एवं झारखण्ड स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय परिसर में परिसंपत्ति

वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के

चित्र पर पुष्प अर्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया
वहीं इस दौरान कल्हाबार मुखिया नूरउद्दीन अंसारी के

नेतृत्व में आई आदिवासियों की पारंपरिक लोकनृत्य का प्रस्तुति दी गई जबकि इस दौरान सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सराहनीय भूमिका निभाने वाले कर्मी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जबकि 10

लाभुकों को अंबेडकर आवास की स्वीकृति पत्र,दर्जनों लाभुकों को पेंशन,लेबर कार्ड,एक को व्हील चेयर एवं

25 लोगों को कंबल दिया गया वहीं जेएसएलपीएस के द्वारा 4 महिलाओं को एक एक लाख रूपये की

ऋण पत्र दिया गया।इसके पूर्व सभी अतिथियों को एक एक पौधा देकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में

एसडीपीओ मनोज कुमार प्रमुख उषा देवी पूर्व प्रमुख यशोदा देवी बीडीओ सोमनाथ बंकिरा सीओ धनंजय गुप्ता बीएओ प्रतापदेव नाग कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष महेश प्रसाद भगत झारखण्ड आंदोलनकारी प्रशान्त जायसवाल व जीवाधन महतो झामुमो नेता बरकत अली,राजकुमार पांडेय जिप सदस्य बैजनाथ महतो,
प्रदीप मंडल व सुनीता कुमारी मुखिया खेमलाल महतो

पंसस अखिलेश राणा पूर्व पंसस विवेक कुमार कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल डुमरी थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा व निमियाघाट थाना प्रभारी साधन कुमार आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे इसके पूर्व अनुमंडल कार्यालय सभागार में बिरसा मुंडा जयन्ती मनायी गयी
जिसमें एसडीएम प्रेमलता मुर्मू एसडीपीओ मनोज कुमार बीडीओ सोमनाथ बंकिरा सीओ धनंजय गुप्ता

डुमरी थाना प्रभारी राजू मुंडा निमियाघाट थाना प्रभारी
साधन कुमार सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र के
सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी।झामुमो के
प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो के
नेतृत्व में बिरसा मुंडा जयन्ती मनायी गयी।
फोटो:&&&(कार्यक्रम में उपस्थित लोग व अधिकारी)


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *