• Fri. Feb 27th, 2026

बिजली की लचर व्यवस्था समाधान के लिए सिंदरी के स्वयंसेवक आशीष कुमार सिंह ने केंद्रीय उद्योग एवं ऊर्जा मंत्री को मांग पत्र सौंपा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 18, 2023

 

रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

सिंदरी (धनबाद) सिंदरी तथा झरिया की लचर बिजली व्यवस्था के स्थाई समाधान के लिए सिंदरी के सामाजिक कार्यकर्ता सह एन०एस०एस स्वयंसेवक आशीष कुमार सिंह ने भारत सरकार में भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से उनके आवासीय कार्यालय हरियाणा, फरीदाबाद सेक्टर 28 पहुंचकर मांग पत्र सौंपा। आशीष सिंह ने मांग पत्र में जिन बिंदुओं का उल्लेख किया है उन बिंदुओं पर 10 मिनट की वार्तालाप के दौरान मंत्री से तत्काल बिजली व्यवस्था में सुधार करवाने का अनुरोध किया साथ ही मंत्री को अवगत कराते हुए उन्होंने कहा की हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड के सी.एस.आर फंड में पर्याप्त धनराशि है जिसके बदौलत भी क्षेत्र में बहुत से कार्य किए जा सकते हैं, बातचीत के दौरान आशीष ने सिंदरी में निरंतर बिजली कटौती की समस्या से मंत्री को अवगत कराया। मांगपत्र में आशीष ने जिन बिंदुओं का उल्लेख किया है उसमें सिंदरी के कॉलोनियों किनारे सात दशक पुराने 3000 से अधिक जर्जर विद्युत खंभों को परिवर्तित करने, 7 दशक पुराने भूमिगत विद्युत केबल के परिवर्तन का उल्लेख किया है ताकि निरंतर होने वाले फोल्ट और बिजली ट्रिप करने की समस्या पर अंकुश लगे इसके अलावा उन्होंने सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से गुजरने वाले 11000 वोल्ट, 132 किलो वाट, तथा 3000 वोल्ट के तारों के नीचे सेफ्टी गार्ड तत्काल लगवाने का अनुरोध किया है ताकि भावी दुर्घटनाओं को टाला जा सके‌। मंत्री ने मांगपत्र स्विकार करते हुए आश्वासन दिया है कि मांग पत्र के आलोक में तत्काल आगे की कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *