• Fri. Feb 27th, 2026

बाल विवाह, बाल यौन शौषण एवं बाल श्रमिक के खिलाफ महिलाओ ने लिया शपथ

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 15, 2023

 

बाल विवाह, बाल श्रमिक के खिलाफ आवाज बुलंद करने की आवश्यकता – बेला कुमारी

धनबाद
बाघमारा आज बाल विवाह, बाल मजदूरी एवं यौनिक हिंसा के खिलाफ आज झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा अपर मांदरा बस्ती में महिला मण्डल के के सदस्यों के साथ बैठक किया गया। उक्त बैठक में चर्चा करते हुए झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के फिल्ड मॉबलाइजर बेला कुमारी ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है, बाल विवाह के कारण बच्चे शारीरिक मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित होते हैं। बैठक में बाल विवाह के ख़तरें एवं दुष्परिणाम चर्चा किया। बेला कुमारी ने यौनिक हिंसा, बाल मजदूरी की विस्तृत जानकारी दिया। बैठक के अंत में उपस्थित सभी लोगो ने बाल विवाह न कराने की शपथ ली एवं बाल विवाह होने पर विभाग एवं संस्था को यथा शीघ्र सूचना देने का निर्णय लिया गया।बैठक में उपस्थित मांदरा पंचायत की महिलाओ ने अपने पंचायत को बाल विवाह बाल ट्रैफिकिंग बाल यौन शोषण एवं बाल मजदूरी मुक्त बनाने का संकल्प लिया। मौके पर रूबी देवी, सिमली देवी, आखरी देवी, पारो देवी, रेखा देवी, सुषमा देवी,ruby मंजू देवी, चंदा कुमारी, राधा देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *