• Thu. Mar 19th, 2026

अवैध बालू लदा ट्रेक्टर जब्त, राजगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 14, 2024

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए जिला खनन टास्क फोर्स ने आज औचक जांच अभियान चलाया।

 

इस संबंध में खान निरीक्षक श्री बिनोद बिहारी प्रमाणिक ने बताया कि उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में आज सुबह में लगभग 4:40 बजे खान निरीक्षक श्री सुमित प्रसाद, श्री विजय करमाली, श्री बसंत उरांव एवं आवंटित पुलिस सशस्त्र बल के साथ संयुक्त रूप से बालू के अवैध खनन व परिवहन के विरूद्ध जांच अभियान चलाया गया।

जांच के क्रम में राजगंज थाना अंतर्गत धारकिरो बरवाडीह, मेन रोड पर बालू लदा एक ट्रेक्टर बिना परिवहन चालान के परिवहन करते हुए पकड़ा गया। ट्रेक्टर को जब्त कर राजगंज थाना में सुपूर्द करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *