
गावां थाना क्षेत्र के माल्डा में रविवार की अहले सुबह हो रहे जोर दार बारिश से मिट्टी का घर भर भरा कर अचानक ध्वस्त हो गया। घटना में गोवर्धन पांडे और उसकी पत्नी बबिता देवी घायल हो गए हैं साथ ही घर में रखे अनाज, कपड़ा समेत कई समान घर के मलवा में दब कर बर्बाद हो गए। घर गिरने से पूरा परिवार बेघर हो गए हैं। पूरे परिवार का रहने का कोई ठिकाना नहीं बचा है।
मिली जानकारी के अनुसार गोवर्धन पांडे अपनी पत्नी और चार बच्चों व उनके भाई के परिवार के साथ मिट्टी के घर में सोए थे। रविवार की अहले सुबह अचानक मिट्टी का घर भर भरा गिर कर ध्वस्त हो गया, घटना में दोनों पति पत्नी घायल हो गए और बाल बाल परिवार के अन्य सदस्य बच गए । स्थानीय लोगों के मदद से सभी को घर से बाहर निकाला गया।
गोवर्धन पांडे ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से सरकारी लाभ देने की मांग की है। बताया कि वह किसी तरह प्राइवेट नौकरी करके गुजर बसर कर रहे हैं और नया घर बनाने में वह सक्षम नहीं हैं, इसलिए सरकारी लाभ देने की मांग की है।
इधर सूचना पर माल्डा मुखिया प्रतिनिधि नंदकिशोर सिन्हा घटना स्थल पर पहुंच कर युक्त परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वाशन दिए साथ ही उन्होंने कहा कि बीडीओ से बात कर सरकारी लाभ दिलाने का त्वरित प्रयास करेंगे।
वहीं बीडीओ महेंद्र रविदास ने कहा कि युक्त परिवार को कागजी प्रक्रिया के बाद अंबेडकर आवास का लाभ दिया जायेगा।
सूचना मिलते ही प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार सिंह माल्डा पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया साथ ही पीड़ित परिवार को चावल, कपड़ा और आर्थिक सहयोग किया। कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत युक्त परिवार को मदद किया जायेगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
