• Wed. Mar 25th, 2026

बाबूलाल की संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर विधायक राज सिन्हा के आवास में बैठक संपन्न

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 24, 2023

 

*धनबाद :* रविवार को भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा के धनबाद विधानसभा में होने वाले कार्यक्रम की सफलता को लेकर धनबाद विधानसभा में निवास करने वाले प्रदेश कार्य समिति सदस्यों, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाअध्यक्ष व पदाधिकारी, धनबाद विधानसभा के सातों मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी, मुखिया, पूर्व मुखिया एवं निवर्तमान पार्षदों की एक बैठक जिला महानगर धनबाद अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में धनबाद विधायक राज सिंह के आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद के विधायक राज सिंहा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी की संकल्प यात्रा निर्णायक सिद्ध होगी। अभी तक के संकल्प यात्रा में अभूतपूर्व जन समर्थन प्राप्त हुआ है। आज निरंतर देश के उत्थान और देश की सेवा कार्य की सोच रखकर भारतीय जनता पार्टी लगभग 18 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हो गई है।

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा प्रतिदिन दो विधानसभा में हो रही है और अब तक सभी सभाओं में जनता की ऐतिहासिक उपस्थित हुई है। जो यह बताता है की समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ है। 27 सितम्बर को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की धनबाद विधानसभा में स्थानीय रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में दिन के 3:00 से सभा होगी। जनसभा में निश्चित रूप से ऐतिहासिक उपस्थिति रहेगी।

पूरे धनबाद विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के स्वागत के लिए कई तोरण द्वार बनाए जाएंगे, कई जगहों पर उनका स्वागत किया जाएगा, झरिया विधानसभा संकल्प यात्रा के पश्चात जब वह धनबाद विधानसभा आएंगे तो धनसर से जोड़ा फाटक, हावड़ा मोटर, मनईटांड, बरमसिया पुल, हीरापुर हटिया, रणधीर वर्मा चौक होते हुए रणधीर वर्मा स्टेडियम तक सैकड़ो की संख्या में मोटरसाइकिल से कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे और मोटरसाइकिल जुलूस के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष जी को रणधीर वर्मा स्टेडियम लेकर आएंगे।

कई जगह पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की जनसभा स्पष्ट बतला रही है कि 2024 का चुनाव भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक रूप से जीतेगा।
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में कर रही है। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे देश भर में सेवा कार्य कर रहे है। कहीं स्वास्थ्य शिविर, कहीं रक्तदान शिविर तो कहीं स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा को लेकर आम जनमानस तथा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल अपनी कर्मठता और परिश्रम से जरूर करेंगे। धनबाद विधानसभा के कार्यकर्ता संगठन के द्वारा निर्देशित सभी कार्यों को ऐतिहासिक सफल करते हैं।

निश्चित रूप से धनबाद विधानसभा में होने वाले प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा मना रही है।इस कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी का विशाल स्वरूप सेवा कार्यों में और गति प्रदान करेगा। जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं है आयुष्मान कार्ड बनवाने में मदद करेगी। गरीब कल्याण कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर का आयोजन, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, महापुरुष की प्रतिमा स्थल की सफाई करने का कार्य भी किया जाएगा।धनबाद जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष श् सत्येंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा को लेकर संगठन और समाज में एक नया उत्साह और उमंग का संचार हुआ है।

इस संकल्प यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समाज के साथ और प्रत्येक विधानसभा के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं। अपने प्रदेश अध्यक्ष के अपने विधानसभा क्षेत्र में आगमन की सूचना को लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।

कार्यक्रम का संचालन धनबाद जिला महानगर महामंत्री नीतिन भट्ट ने तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी ने किया।इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश राही, जिला उपाध्यक्ष संजय झा, वीरेंद्र हांसदा, मानस प्रसून, जिला मंत्री कन्हैया पांडे, महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष रमा सिन्हा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता प्रसाद, निर्मल प्रधान, मौसम सिंह, राजकुमार मंडल, शिवेंद्र सिंह सोनू, सुमन सिंह,विकास मिश्रा,आनंद खंडेलवाल,अशोक पाल,मुकेश पाण्डेय, किरण सिंह, बॉबी पांडे, संतोषी आनंद, मनोज मालाकार, रूँकी गुप्ता,मुकेश सिंह,सुशील सिंह, अनिकेश राज,विभा रानी, अनिल सिन्हा, ललन मिश्रा,संजय कुशवाहा,रवि सिन्हा, धीरज तिवारी,मनीष पाण्डेय,सचिन पासवान,अभिषेक राज रॉय,अभिषेक श्रीवास्तव, रंजय सिंह, गुड्डू वर्मा तथा अन्य उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *