• Wed. Mar 25th, 2026

बादम में हुई घटना को लेकर लोकनाथ महतो ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 19, 2024

बड़कागांव। बड़कागांव पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने शनिवार को बादम में दूसरे समुदाय के द्वारा भाजपा की प्रचार बाइक रैली पर हुई हमला के बाद दो कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने घटना की तीव्र निंदा की है। उन्होंने रविवार को अपने विधायक मोहल्ला आवास में बादम घटना को लेकर कहा की दूसरे समुदाय के लोगों के द्वारा भाजपा की प्रचार बाइक रैली पर हमला एक सोची समझी साजिश थी। हम अपने देश में जय श्री राम का नारा नहीं लगाएंगे तो क्या हम पाकिस्तान में लगाएंगे। कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है, इसके लिए प्रशासन है। प्रशासन से शिकायत करनी चाहिए थी प्रशासन जांच कर कार्रवाई करती। दो भाजपा कार्यकर्ता को पड़कर बेरहमी से मारपीट करना बिल्कुल कायरतापूर्ण है। पुलिस जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई करें और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजें। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता शिवलाल महतो, अजय सिंह, कुलेश्वर महतो, किशोर राणा, पवन तुरी के अलावा कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *