• Sun. Mar 8th, 2026

बाघमारा के वरिष्ठ पत्रकार प्रेम के साथ बाघमारा थाना प्रभारी ने किया दुर्व्यवहार शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण एसपी के पास उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया ग्रामीण एसपी ने

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 4, 2023

 

 

जमीन कब्जा की शिकायत लेकर थाना पहुँचे पत्रकार को थाना प्रभारी ने गाली दी, कॉलर पकड़कर मारा तथा अपराधी की तरह चार घंटे थाना में बिठाये रखा

धनबाद
कतरास /बाघमारा. कतरास बाघमारा क्षेत्र के एक दैनिक पत्र के पत्रकार प्रेम कुमार साव ने बाघमारा थाना प्रभारी नीतीश अश्वनी द्वारा गाली गलौज करने, मारने एवं पुरे परिवार को झूठे मुकदमे में जेल भेजने तथा मान सम्मान को चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को ग्रामीण एस पी रेशमा रिमेशन से मिलकर अपनी बातें रखी तथा इस संदर्भ में आवश्यक जांच कर दरोगा के खिलाफ क़ानून सम्मत कारवाई की मांग की. पत्रकार ने एस पी महोदया को बताया की हरिना-गोमो रोड पर

स्थित उनकी जमीन पर गोमो से आये एक बिल्डर के कुछ लोगो के द्वारा कब्जा करने की शिकायत लेकर ज़ब वे बाघमारा थाना पहुँचे तो थाना प्रभारी ने उनकी बातों को अनसुना कर सीधे धमकाते हुए जमीन से हट जाने की बात कही. पत्रकार ने ज़ब मामला कोर्ट में दायर होने की बात कही. फिर भी थाना प्रभारी कुछ सुनने को तैयार नहीं हुए तथा गाली गलौज करते उनका कॉलर पकडकर मारने के लिए कुर्सी से उठे. पत्रकार ने बताया की दरोगा ने उनका मोबाइल भी छीन लिया तथा चार घंटे तक थाने में अपराधी की तरह बिठाये रखा.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *