• Thu. Mar 19th, 2026

बांसजोड़ा 6 नं बन्द खदान में गत दिनों से जहरीली गैस रिसाव की खबर प्रकाशन होते ही हुआ खबर का असर।जाँच को पहुंचे रेस्क्यू टीम

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 14, 2024

 

लोयाबाद। बांसजोडा 6 नंबर चानक में पिछले एक सप्ताह से हो रहे जहरीली गैस का रिसाव की जांच करने बुधवार को माइंस रेस्क्यू टीम पहुंचे बांसजोड़ा

बताया जाता है कि आज दोपहर समय बस्ताकोला माइंस रेस्क्यू टीम के कई अधिकारी पहुंचे और लेजर गन मापक यंत्र से चानक के समीप गैस की जांच किया , जिसमे कार्बन मोनोऑक्साइड जहरीली गैस 155 पाया गया इसके बाद टीम के निर्देशक अनिल दास ने कोलियरी प्रबंधन से उक्त चानक से पूर्व में गैस रिसाव के बारे में जानकारी लिए और उनके जवाब से असंतुष्ट दिखे , उन्होने उन्हे निर्देश दिया कि सुरक्षा की दृष्टि कोण से उक्त चानक को चारों तरफ से जितना जल्दी हो चारदीवारी चिमनी नुमा बना दिया जाए । ताकि चानक से निकल रही गैस आसपास में ना फैले और किसी जान माल की नुकसान ना हो सके जांच के उपरांत श्री दास ने यह माना कि चानक से निकलने वाली गैस जहरीली गैस है जबकि स्थानीय प्रबंधन व कर्मचारी आज भी उक्त गैस को वाष्प बताते थक नहीं रहे थे । इसके आसपास अग्नि प्रवाहित क्षेत्र से गैस रिसाव जारी है इसके समीप बाँसजोड़ा 12 नंबर तथा 6 नंबर घनी आबादी बसा हुआ है यहाँ कभी भी अप्रिय दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है परंतु स्थानीय प्रबंधन की लापरवाही का आलम चरम सीमा पर है । जांच अधिकारी टीम में शामिल अनिल दास, जावेद आलम ,अशोक राम ,के के सिंह ,आलमगीर आलम, कमलेश कुमार आदि लोग शामिल थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *