
लोयाबाद। सेन्द्रा बाँसजोडा परियोजना में संचालीत साकार मास ज्वाइंट वेंचर डेको आऊटसोसिंग कंपनी मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगाए जाने के बाद भी पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत स्थानिय रैयत ग्रामीणों महिलाएँ हाथ मे झाडू लेकर साकार मास ज्वाइंट वेंचर डेको कंपनी का लगभग 2 घंटे तक काम बंद कर दिया और नियोजन की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वही इस दौरान कंपनी व जलेश्वर समर्थकों ने भी मौके पर पहुंचकर और सांसद ढूल्लू महतो का जोरदार विरोध किया । इस दौरान दोनों के बीच थोड़ी देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी जिसमें पुलिस की हस्तक्षेप से एक बड़ा हादसा टल गया है । बताया जाता है कि स्थानिय ग्रामीणों ने नियोजन की माँग को लेकर अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन को लेकर आज सुबह से ही पुलिस प्रशासन परियोजना के र्काय स्थल से 500 मीटर की परिधि में पहुँचने वाले सभी रास्तों पर बेरीकेट बनाकर पुलिस तैनात की गई थी उसके बावजूद ग्रामीणों ने गांव के मंदिर रास्ते से होते हुए कंपनी के कार्य स्थल पर जा पहुंचा। जबकी जिला प्रशासन द्वारा कंपनी के पाँच सौ मीटर परिधि में निषेधाज्ञा लगाया हुआ था । कंपनी र्कायस्थल पहुँचने वाले ग्रामीण आन्दोलन कारी महिला थी जिनके हाथों में झाड़ू थी। पुलिस उन्हे देख र्काय स्थल पर जाने से रोकने का प्रयास किया पर उन्हे रोक नही सका हलांकी पुलिस ने माइक से अनाउंस करते हुए कहा कि कार्य स्थल पर 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा हुआ है आप लोग को कंपनी के र्काय स्थल पर नही जायें । फिर भी ग्रामीणों ने एक नही सुना और जाकर काम कंपनी के काम को बंद कर दिया । और वही धरना पर बैठ गयी। जिसकी बाद मौके पर धनबाद विधि व्यवस्था दीपक कुमार पहुंचे और ग्रामीणों को कार्य स्थल से समझा बुझाकर वहाँ से हटाया और कंपनी के भ्यूंपॉइंट पर ले जाकर काफी समझाया बुझाया । वहीं दूसरी ओर बाँसजोडा कांटा घर की ओर से कंपनी व जलेश्वर समर्थक सैकड़ो की संख्या हाथों में कांग्रेस का झंडा लेकर नारे बाजी करते हुए कार्य स्थल की ओर बढ़ते आ रहे थे, इस दौरान उन्होंने ढुल्लू महतो मुर्दाबाद तथा दुल्लु की यहाँ गुंडागर्दी नहीं चलेगी का नारा लगा रहे थे यह देख पुलिस तुरंत वहां पहुंची और उन लोगों को वहीं पर रोक वापस लौटा दिया । हलांकी उस समय दोनों पक्षों के बीच तनाव पूर्ण स्थिति बन गई थी परंतु पुलिस की सूझबूझ की वजह से दोनों के बीच होने वाली टकराव रोक दिया गया, बाद में प्रशासन की पहल से बीसीसीएल अधिकारियों से समझौता वार्ता करवाने पर राजी हुए जिसमें रैयतो की पांच सदस्य टीम वार्ता के लिए सिजुआ महाप्रबंधक कार्यालय गए जहां पर उक्त माँग को लेकर 10 दोनों का समय दिया गया है ग्रामीण महिलाओं ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि हमारा 30 एकड़ जमीन पर पर साकार मास वेंचर डेको कंपनी द्वारा कोयला उत्पादन कार्य कर रही है जिसका धूल कण,गर्दा,गैस से हम लोग प्रभावित हैं। और नियोजन बाहरी लोगों को कंपनी प्रबंधन यहां दिया गया है जिसे अब हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे अब हम लोग बम गोली खाने को तैयार हैं। पर यहां से नहीं जाएंगे नियोजन दो या जेल दो इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को काफी समझाकर मामला को शांत कराया।

*क्या कहे विधि व्यवस्था दीपक कुमार*

वही विधि व्यवस्था दीपक कुमार धनबाद ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा नियोजन की मांग को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया है यहां हम लोग में व्यवस्था कर रखी है विधि व्यवस्था उत्पन्न किसी के द्वारा किया गया तो उसे बक्शा नहीं जाएगा प्रबंधन के लोगों से इस समाधान के लिए वार्ता हो रही है 144 उल्लंघन करने वाले पर मजिस्ट्रेट द्वारा संज्ञान लेने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

*क्या कहते है थाना प्रभारी*
वही लोयाबाद थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने कहा कि विधि वयवस्था को भंग करने वाले कोई भी हो उसे बाक्शा नही जाएंगे।
मौके पर धनबाद डीएसपी दीपक कुमार,धनबाद थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय,पुटकी सीओ विकाश आन्नद , जोगता थाना प्रभारी राजेश कुमार,मुनीडीह ओपी प्रभारी संतोष कुमार महतो,बसेरिया रूपेश कुमार सिंह,गोन्दूडीह रजन कुमार झा,तेतुलमारी थाना प्रभारी लव कुमार चौधरी,सीआईएसएफ इंसपेक्टर जीएल मीणा, नील मणि मिश्रा,इत्यादि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
