• Sun. Mar 22nd, 2026

बस्ताकोला में हाइवा से बालू गिराते समय , 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर युवक पर गिरा,युवक की मौत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 17, 2023

*धनबाद :* नदियों से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने बालू खनन पर रोक लगाई है। बावजूद डंके की चोट पर नदियों से खनन भी हो रहा, बालू का अवैध परिवहन भी।
यह सच एक बार फिर तब उजागर हुआ जब बस्ताकोला पंचायत भवन के समीप शुक्रवार की रात हाइवा से अवैध बालू गिराया जा रहा था।

तभी उसका डाला 11 हजार वोल्ट के करंट प्रवाहित तार से टकराया। तार टूटकर बालू गिरवा रहे 35 साल के कामदेव यादव पर गिरा।

देखते ही देखते वह धू-धू कर जलने लगा। उसकी जान चली गई। युवक को जलते देख आसपास के लोग दौड़े।
भाजपा नेता रिंकू शर्मा ने बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली कटवाई। इसके बाद कामदेव को उठाकर अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

कामदेव धनबाद के ठाकुर कुल्ही में रहता था। वह हाइवा से बालू गिराने आया था। बस्ताकोला में इसका धंधा संजय नामक युवक कर रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *