• Thu. Feb 26th, 2026

बसरिया में पूर्व विधायक ने प्रतिभावान बच्चो के प्रतिभा को किया सम्मानित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 11, 2023

चौपारण
संगम इंटर कॉलेज बसरिया व सक्सेस पॉइन्ट बसरिया द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मैट्रिक व इंटर टॉपर बच्चो को समान्नित किया गया ।। बतौर मुख्यातिथि बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव सम्मिलित हुए। निदेशक प्रकाश रजक व शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के बच्चों ने दमदार सांस्कृतिक व बेटियों के शिक्षा पर भाषण दिया। कार्यक्रम को सबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि आपकी फलता आपके लगातार मेहनत का परिणाम है। पूर्व विधायक ने टॉपर बच्चो से कहा कि कहा कि ये सफलता क उड़ान की पहली शुरुवात है आपको अभी लंबी उड़ान भरनी है। कहा सपना देखना बुरी बात नही है, सपना के अनुरुप आपको परिश्रम करना पड़ेगा। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रकाश रजक ने बसरिया में शिक्षा का अलख जगा रहे है। टॉपर बच्चो को पूर्व विधायक ने एक एक फलीदार पौधा देकर उसका संरक्षण करने का बच्चो से वादा लिया। इस दौरान संगम इंटर कॉलेज से विज्ञान संकाय टॉपर सिखा कुमारी, विकास कुमार, साक्षी कुमारी
कला संकाय में अंगिरा कुमारी, उमा कुमारी, अमित कुमार साथ ही सक्सेस पॉइंट बसरिया साक्षी कुमारी, विशाल कुमार, निखिल कुमार आदि को प्रस्सति पत्र , ट्रॉफी व एक एक फलीदार पौधा देकर समान्नित किया गया। मौके पर राष्ट्रपति पुरुस्कार से समान्नित शिक्षक डॉ बालेश्वर राम, जीप सदस्या आरती कौशल, समाजसेवी भुनेश्वर यादव, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, पूर्व उप प्रमुख सीताराम यादव, पडरिया मुखिया पप्पू रजक, बसरिया के पूर्व मुखिया नरेश पासवान, शिक्षक संजय सिन्हा, चाँद भुइयाँ, रामसेवक यादव, शिवकुमार यादव, उपमुखिया प्रतिनिधि संजय यादव, कपिल यादव, पिंटू सोनी, मधु यादव, विजय साव, जीप प्रतिनिधी सुधीर कौशल, बसंती देवी, नीलू देवी, मंटू सिंह, बिनोद सिंह, देवेंद्र राणा, सुरेश शर्मा, शिक्षक प्राचार्य राजू प्रसाद, गणेश कुमार, दिलीप कुमार, बबलू कुमार, सुजीत यादव आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *