
रिपोर्ट: उमेश चौबे
बलियापुर : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार द्वारा आयोजित कुकिंग कंपीटिशन के तहत आज प्रखंड स्तरीय कुकिंग कंपीटिशन का आयोजन बोर्ड मध्य विद्यालय बलियापुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रखण्ड के विभिन्न संकुल के रसोइयों ने कुकिंग कंपीटिशन में भाग लिया।

आये हुए सभी रसोइयों ने एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट और लजीज पकवान बनाया लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि क्या सभी स्कूलों में सभी रसोइयों द्वारा एप्रोन पहन के सेफ्टी में रहते खाना पकाया।गया।कई स्कूलों के प्रतिभागी छात्रा मौजूद रहे लेकिन किसी का सही जवाब नहीं मिला

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप प्रमुख आशा देवी ने इस तरह कार्यक्रम की प्रसंशा की और कहा कि सरकार द्वारा निदेशित यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।
इस तरह की प्रतियोगिता से रसोइयों के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना आएगी और विद्यार्थियों को विद्यालयों में भी स्वादिष्ट एवं पाष्टिक भोजन मिलेगा। आज सभी रसोइयों ने काफी बेहतरीन भोजन बनाया है । आज के प्रतियोगिता में बोर्ड मध्य विद्यालय बलियापुर संकुल के राजिया खातून और सुजीता देवी, उ.मध्य विद्यालय प्रधानखांता के पुथुला देवी और प्रतिमा देवी, उ.मध्य विद्यालय खैरतांड के विनीता देवी, बॉबी देवी, उ.मध्य विद्यालय करमातांड के बहामुनी देवी, लक्ष्मी देवी, मध्य विद्यालय कुसमातांड के मीना देवी और गायत्री देवी, मध्य विद्यालय दुधिया के मलोती सहिस, मंगला देवी, मध्य विद्यालय बीरसिंहपुर के कल्पना देवी, रीता देवी, मध्य विद्यालय बारादाहा के उर्मिला देवी, रीता देवी, मध्य विद्यालय बाघमारा के बेली देवी और बबिता देवी थी।
जिसमें बोर्ड मध्य विद्यालय बलियापुर की राजिया खातून और सुजिता देवी प्रथम तथा मध्य विद्यालय कुसमातांड की मीना देवी और गायत्री देवी को दितीय घोषित किया गया। मौके महिला पर्यवेक्षिका रश्मि सिन्हा, राकेश प्रसाद, मुकुल चंद्र रोहिदास, आदित्य नारायण उपाध्याय, आदित्य प्रसाद मिर्धा, परितोष घोषाल, स्वपन कुमार महतो, तारिणी रवानी, दीपक मंडल, काली पद महतो, सरिता कालिंदी, अश्विनी घटवाल, उषा कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, शीला कुमारी, पार्वती कुमारी, बसंती देवी आदि लोग मौजूद थे सवाल करने पर सभी स्कूलों के रसियाओं अलग-अलग जवाब मिला।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
