• Fri. Mar 13th, 2026

बलियापुर: विनोद मेला में खोरठा झूमर प्रदर्शनी का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 25, 2022

अंतर्कथा संवाददाता उमेश चौबे
बलियापुर: बिनोद मेला में झूमर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मो सोहराब अंसारी ने किया। कहा कि यहां की संस्कृति बहुत अच्छा है।नटुआ छऊ नृत्य झूमर समेत कई कार्यक्रम बहुत अच्छे हैं। यहां की संस्कृति को बचाए रखने के लिए तमाम लोगों को आगे आने की जरूरत है।

उन्होंने बिनोद बाबू द्वारा किए गए कार्यो की सराहना की। बिनोद बाबू  शिक्षा के लिए बेहतर काम किया। जिला परिषद सदस्य संजय कुमार महतो ने कहा कि झूमर कलाकारों द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम सराहनीय है। चंदनकीयारी के महिला झूमर दल शामिल रहे।

मौके पर जिप सदस्य संजय कुमार महतो, बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता राहुल कुमार महतो, थाना प्रभारी पंकज वर्मा, मंसूर अंसारी उर्फ छोटू, सचिव परिमल महतो, राजकिशोर महतो, निताई रजवार, दीपू लाला सुनील कुमार महतो, रंजीत महतो, पांचू महतो, रामनाथ रजवार, शंकर किशोर महतो, गौतम रवानी, जयदेव महतो, प्रकाश महतो, अरूण महतो आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *