• Sun. Mar 8th, 2026

बलियापुर में विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मियों की बैठक,बिजली बिल वसूली के लिए कमेटी गठित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 13, 2022

 

बलियापुरः मुकुंदा विद्युत पावर स्टेशन में मंगलवार को राजस्व उगाही में बढ़ोतरी के लिए बैठक हुई। जिसमें झरिया विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मनीष चंद्र पूर्ति व सहायक विद्युत अभियंता उपेंद्र कुमार ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने लाइन डिस्कनेक्शन के बावजूद बिजली जला रहे हैं उन पर कार्रवाई होगी। जिन बकाया बिजली बिल 3000 से ऊपर बाकी है।

वह जमा नहीं कर रहे हैं। उनका लाइन काटा जाएगा। इस अभियान को 7 जोन में बांटा गया है। घर घर सर्वे कार्य शुरू हो गया है। जांच के दौरान यदि किसी प्रकार का अवैध उपयोग पाया जाएगा उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना भी वसूला जाएगा। 7 सदस्य टीम में उमेश सोरेन, सुरेंद्र चौधरी, खलील अंसारी, विवेकानंद प्रसाद, अजीत कुमार महतो, राकेश धीवर, हिमांशु दत्ता, आशीष धीवर, सफीक खान, भजन महतो, काजल मंडल, सुरेश मंडल, राहुल महतो, धनेश्वर रवानी, मनोज महतो, आदित्य रवानी, भगत महतो, पप्पू महतो, रंगीला रवानी, शिवेश महतो, राजन रवानी, नरेश रवानी टीम में शामिल है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *