• Tue. Mar 3rd, 2026

बलियापुर प्रखंड वार्ड सदस्य संघ अध्यक्ष परमेश्वर महतो ने कहा – वार्ड सदस्य को मिले हक और अधिकार नहीं तो होगी आर पार की लड़ाई।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 7, 2023

 

निरसा।एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत भवन सभागार में रविवार की दोपहर एग्यारकुंड प्रखंड क्षेत्र के बीसों पंचायत के वार्ड सदस्य का‌ एक बैठक वार्ड सदस्य तजेसकर शर्मा एवं दीपक कुमार सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में बलियापुर प्रखंड वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष परमेश्वर महतो एवं कार्यकारी अध्यक्ष शेख तालीम ने कहा कि वार्ड सदस्य का चुनाव लगभग एक साल बीत गया। इस एक साल के दरमियान वार्ड सदस्यों का मान सम्मान हक अधिकार एवं मानदेय सरकार के द्वारा नहीं दिया गया। जिसे लेकर आज 20 पंचायत के वार्ड सदस्य का बैठक किया गया। निर्णय लिया गया कि अगर सरकार हमारी मांगे नहीं पूरी करती है तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो सामूहिक इस्तीफा देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।सरकार हम लोगों का मान-सम्मान और हक सब छीन लिया है।जब छिनना ही था तो वार्ड सदस्यो का चुनाव नही कराना चाहिए।चुनाव कराकर वार्ड सदस्यो को छोड़ दिया गया।इसी कारण रविवार को एग्यारकुंड प्रखंड के 20 पंचायत के वार्ड सदस्यो के साथ बैठक हुई । बैठक के बाद एग्यारकुंड प्रखंड सह अंचल के वार्ड सदस्यो का चुनाव किया गया। जिसमे दीपक सिंह अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सुरज पासवान,मो.इजरायल और कुमारी कुंती,सचिव शांति देवी अन्य को सभी की सहमति से चुना गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *