• Mon. Mar 16th, 2026

बलियापुरः हेमंत हटाओं झारखंड बचाओ कार्यक्रम के तहत शनिवार को भाजपा ने निकाला आक्रोश रैली

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 12, 2022

 

रिपोर्ट उमेश चौबे बलियापुर

बलियापुरः हेमंत हटाओं झारखंड बचाओ कार्यक्रम के तहत शनिवार को भाजपा द्वारा आक्रोश रैली व प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने ब्लॉक का घेराव किया।

मुख्य अतिथि सांसद पीएन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीति के कारण आम जनता को इसका हक अधिकार नहीं मिल रहा है। राज्य में लूट खसोट का सिलसिला चल रहा है। राज्य के विधि व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रमों सराहना किए।

कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के लिए बेहतर काम कर रही हैं। किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसका लाभ किसान उठा रहे हैं। उन्होंने उज्जवला योजना गरीबों के लिए राशन समेत अन्य योजनाओं चर्चा की गई। 32 के खतियान को लेकर जब सांसद से सवाल पूछा गया तो सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि लोग इस पर भ्रमित ना हो आने वाला चुनाव भाजपा सरकार बनेगी, सिंदरी विधायक इन्द्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार के शाशन काल मे खनिजों की लूट हुई हैं। कोयला लोहा बालू का अवैध धंधा चरम पर है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह ने कहा कि राज्य सरकार यहां के लोगों के साथ छलने का काम कर रही हैं। खनिज संपदा को लूट रही हैं। भ्रष्टाचार का बोलबाला चरम पर है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। तुष्टिकरण व धर्मान्तरण को बड़ावा दे रही हैं। साथ ही साथ अपराधियों को संरक्षण भी दे रही हैं। इसके पूर्व प्लस टू हाई स्कूल मैदान से काफी संख्या कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकाला।

बलियापुर चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचा। प्रखंड कार्यालय का घेराव किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि घनश्याम ग्रोवर, संतलाल प्रमाणिक, मंडल अध्यक्ष आशीष मुखर्जी, मंडल अध्यक्ष मंटू रवानी, नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक, रतिरंजन गिरी, दिनेश सिंह, मोहन कुभंकार, सुनील चौधरी, नयन ठाकुर, विरेंची सिंह, कुमार महतो, राकेश तिवारी, विजय रवानी, दिनेश मंडल, निताई रजवार, प्रकाश बाउरी, सपन बनर्जी, बलराम साव, उत्तम चौबे, गोरांग मंडल, बादल रवानी, रंजीत मंडल, दिपू लाला, टेकलाल महतो, रमेश गोप, प्रेम महतो, बबीता महतो आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *