
अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

अंचलाधिकारी बरही अरविन्द देवाशीष टोप्पो व अंचल निरीक्षक सतीश कुमार, बरही, हजारीबाग के साथ संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाते हुए बरही थाना अंतर्गत एनएच-2 क्वालिटी इन होटल के पास वाहनो की जांच के क्रम में कुल 04 ट्रेक्टर तथा बरही चौक के पास से 01 ट्रेक्टर को अवैध रूप से बालू लोडकर ले जाते पकड़ा गया। जिसे विधिवत जब्ती सूचि तैयार कर जब्त किया गया। साथ ही उक्त वाहनो के कुल 05 चालको को विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त संदर्भ मे काण्ड अंकित कर अग्रीम कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार युवकों में राजकुमार यादव उम्र 23 वर्ष पिता छत्रु यादव साकिन पुरहारा बेरीसाल थाना बरही, विकास कुमार उम्र 20 वर्ष पे० महेन्द्र यादव साकिन पुरहरा थाना बरही, क्यूम अंसारी उम्र 19 वर्ष पे0 जहुर अंसारी साकिन पुरहारा (बेरिसाल) थाना बरही जिला हजारीबाग, प्रवीण यादव उम्र 22 वर्ष पे० प्रभु यादव साकिन पुरहारा थाना बरही, बिनोद साव, उम्र 42 वर्ष, स्व छटु साव, साकिन गौरिया करमा (धोबियाटांड), थाना बरही शामिल है। छापामारी दल में अरविन्द देवाशीष टोप्पो अंचलाधिकारी बरही, सतीश कुमार, अंचल निरीक्षक बरही, पुनि सह थाना प्रभारी ललित कुमार, पुअनि आदित्य कुमार, पुअनि ओम प्रकाश साह, पुअनि रवि कुमार, सअनि दयानन्द सरस्वती, सअनि देवेन्द्र कुमार सिन्हा समेत बरही थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे। बरही थाना में काण्ड संख्या 520/22 धारा 379, 414, 420 भादवि, 04/21 एमएम (डीआर) एक्ट 1957. 9/13 द झारखण्ड मिनिरल्स (प्रिवेंशन ऑफ इलीगल माइनिंग ट्रांसपोर्टेशन एंड स्टोरेज) रूल 2017, 4/54 जेएमएमसीआर 2004 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
