• Wed. Mar 11th, 2026

बरकट्ठा विधायक ने विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 25, 2022

बरकट्ठा।शुक्रवार को दो विकास योजनाओं का शिलान्यास बरकट्ठा विधायक ने किया। सर्वप्रथम विधायक अमित कुमार यादव ने प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बंड़ासिंघा स्थित माॅडल स्कूल के चारदीवारी निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। चारदीवारी का निर्माण कार्य ग्रामीण विकास विभाग डीएमएफटी मद से 54 लाख 27 हजार 7 सौ 82 रुपये की लागत से की जाएगी।इसके बाद विधायक ने प्रखंड के ग्राम बुचई में बनने वाली पीसीसी पथ की शिलान्यास किया। मौके पर हजारीबाग एसी राकेश रोशन, बरकट्ठा बीडीओ कीर्ति बाला लकडा, गोरहर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहा, मुखिया ललिता देवी शंकर रविदास मौजूद थे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक, संवेदक वरुन कुमार, झारखंड आंदोलन कारी धीरेंद्र पांडेय, राजकुमार यादव, रीतलाल प्रसाद, त्रिभुवन मोदी, सुकर ठाकुर, कुलदीप पांडेय, किशोर साव, किशोर साव, सुनील नायक, तरुण कुमार, बबलू पांडे,रवि गोस्वामी, बबलू पांडेय समेत कई लोग उपस्थित थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *