• Tue. Mar 10th, 2026

बरकट्ठा में प्रखण्ड स्तरीय दो दिवसीय खेल कूद का आयोज़न

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 24, 2022

 

 

बरकट्ठा। प्रखण्ड स्तरीय दो दिवसीय खेल-कूद का आयोजन गुरुवार को बरकट्ठाडीह स्टेडियम में किया गया। मुख्य अथिति प्रमुख रेणु देवी,20 सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद,बीईईओ किशोर कुमार, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष मो0 कुद्दुश ,गंगपांचो मुखिया चिंता देवी ,समेत झामुमो प्रखण्ड उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता,अजाप्ता प्रखण्ड सचिव रामकिशुन महतो ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर खेल कूद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इसके बाद खेल मैदान में प्रमुख ने फीता काटकर विधिवत रूप से खेल कूद का उद्धाघाटन किया।पहले दिन के खेल कूद में 100 मीटर से 15 सौ मीटर की दौड़,ऊंची कूद,लंबी कूद ,भाला फेक,गोला फेक और कबड्डी स्पर्धा खेल का आयोजन किया गया।जिसमें प्रखण्ड के सभी मध्य व उच्च विद्यालयों के छात्र,छात्राओं ने भाग लिया।इस अवसर पर खेल शिक्षक पूनम कुमारी,हरिकांत पांडेय समेत केजिबिभी की वार्डन, शिक्षक ,सीआरपी समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *