• Fri. Mar 13th, 2026

बढ़ती ठंड को देखते हुए पूर्व जीप प्रतिनिधि मो कयूम ने क्षेत्र में किया अलाव की व्यवस्था

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 20, 2022

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बरही प्रखंड अंतर्गत डपोक पंचायत के गरजामू में ठंड को देखते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सह अल्पसंख्यक महासमिति के अध्यक्ष मो कयूम के सौजन्य से अलावा का प्रबंध किया गया। इस दौरान मो कयूम ने कहा कि यह व्यवस्था प्रखंड के प्रशानिक पदाधिकारियों को करना चाहिए लेकिन किसी के द्वारा पहल नही किया गया तो बढ़ते ठंड को देखते हुए मैंने क्षेत्र के कई जगह चौक चौराहों पर अलाव का व्यवस्था करवाया, अब से यहां सुबह शाम ठंड के प्रकोप खत्म होने तक अलाव का व्यवस्था रहेगा। उन्होंने कहा की मैं कितना भी कर लूंगा तो समुचित एवं पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था नहीं कर पाऊंगा, प्रखंड के प्रशासनिक पदाधिकारियों से आग्रह किया की प्रशासन भी बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए चौक चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव का व्यवस्था किया जाए। मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मो कयूम, सामाजिक कार्यकर्ता डोमन पांडे, हाजी हासिम, डॉ खलील, गुलाम अजहर, मो सिकंदर, सादिक मियां, विनोद दास, संजय दास आदि उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *