• Sun. Mar 8th, 2026

बड़कागांव में हाथियों का आतंक जारी 3 घरों को किया छतिग्रस्त

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 8, 2022

 

बड़कागांव संवाददाता

बड़कागांव: प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र तिलैया में बीती रात 24 हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। रात्रि 10:00 बजे अचानक हाथियों का झुंड गांव पहुंचकर तीन घरों को तोड़ दिया और घरों में रखे अनाज को भी हाथी चट कर गए।
चारो सोरेन, रूपलाल सोरेन, और जगदीश सोरेन के घर को हाथियों ने तोड़ दिया। पीड़ितों ने कहा के हमारी आर्थिक स्तिथि पहले ही ठीक नही थी और अब हाथियों ने घर को तोड़ा ही साथ में घर में रखे अनाज को भी चट कर गए। हमारे सामने अब खाने पीने के भी लाले पड़ कर गए है। रात में जब हाथी उत्पात मचा रहे थे तब गांव वाले जान खतरे में डाल कर ढोल नगाड़ा बजा कर और मशाल जला कर हाथियों को गांव से दूर किया। अब भी हाथी पास के जंगल में विचरण कर रहे है जिससे ग्रामीण काफी दहशत में हैं। ग्रामीणों ने मांग किया के जल्द से जल्द पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए और हाथियों को भगाने के लिए उचित व्यवस्था किया जाए। मौके पर पहुंचे वन क्षेत्र पदाधिकारी छोटे लाल साहू ने कहा कि रात के समय में अकेले घर से बाहर ना निकले और हाथियों से दूरी बनाकर रखें। ग्रामीणों के बीच 13 टॉर्च का भी वितरण छोटे लाल साहू ने किया। उन्होंने कहा के पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से गोंदलपुरा पंचायत के मुखिया वासुदेव यादव, मोहन महतो, सिनोद कुमार, दसरथ गंझु सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *