• Sun. Jan 4th, 2026

बड़कागांव में भव्य शौर्य यात्रा निकाला गया, शामिल हुए सैकड़ों लोग।

ByAdmin Office

Dec 11, 2022

 

बड़कागांव संवादतात

बड़कागांव : विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल बड़कागांव प्रखंड इकाई के द्वारा रविवार को भव्य शौर्य यात्रा निकाला गया। यात्रा का शुभारंभ राम जानकी मंदिर परिसर से बड़े ही धूमधाम से साथ लगभग 500 सनातनियों के द्वारा हाथों में बैनर, झंडा एवं लाठी लेकर जय श्रीराम, हर हर महादेव, वीर बजरंगी की गूंजमय नारों के साथ के नारे लगाते हुए ब्लॉक मोड़, सूर्य मंदिर, भगवान बागी रोड से भ्रमण करते हुए बड़े ही अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से पुनः राम जानकी मंदिर में आकर शौर्य यात्रा समापन हुआ। इस यात्रा में प्रखंड के कई प्रतिष्ठित समाजसेवी, सनातन धर्म प्रेमी एवं राम भक्त शामिल हुए। वहीं कई जगहों पर यात्रा में शामिल भक्तों के ऊपर समाजसेवियों एवं ग्रामीणों के द्वारा कई जगहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मौके पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष विहिप प्रो. लालदेव महतो, जिला समन्वय प्रमुख इग्लेश सोनी, प्रखंड विहिप अध्यक्ष देवदीप महतो, प्रखंड मंत्री विहिप पिंटू गुप्ता, प्रखंड कार्यवाहक विहिप पिंटू सोनी, प्रखंड सह मंत्री विहिप संतोष ठाकुर, प्रखंड उपाध्यक्ष विहिप भोला प्रसाद दांगी, प्रखंड मिलन प्रमुख विहिप प्रेमचंद प्रसाद, प्रखंड संयोजक बजरंग दल सुभाष ओझा, प्रखंड उप संयोजक बजरंग दल हुलास प्रसाद दांगी, श्रीकांत निराला, ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, कजरू साव, रामचरित्र महतो, सुधीर यादव, विष्णु गुप्ता, महावीर गुप्ता, अभिनव कुमार, बासुदेव प्रसाद, मदन कुमार पांडे, गौतम वर्मा, सत्यम कुमार, राज मेहता, रविंदर लाल, चिंतामणि महतो, अरुण महतो, सरोज कुमार समेत कई पंचायतों के सैकड़ों लोग यात्रा में शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *