
पंकज ठाकुर
बड़कागांव थाना क्षेत्र के नयाटांड़ पंचायत अंतर्गत कुम्हरडीहा गांव में घर विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक व्यक्ति शिबू कुमार गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।इस संबंध में दोनों ओर से बड़कागांव थाना में मामला दर्ज किया गया। एक ओर से 7 लोगों को जेल भेजा गया। पहला मामला अनारी देवी पति भोला महतो के आवेदन पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 81/ 24 धारा 341, 323, 307, 448, 379, 504 34 भादवी के तहत कुम्हरडीहा निवासी रेखा देवी, छोटू कुमार, नंदकिशोर महतो, अनिल कुमार, हरदयाल महतो चारों ग्राम गुरुचट्टी, सुरेंद्र कुमार एवं बसंती देवी दोनों ग्राम राऊतपारा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है जिसमें सभी 7 लोगों को जेल भेजा गया। वहीं दूसरी ओर से रेखा देवी पति सहदेव महतो के आवेदन पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 82/ 24 धारा 341, 321, 504,34 भादवी के तहत शिबू कुमार, भोला महतो, अनीता देवी, अशोक महतो, डोली कुमारी एवं दीपक कुमार को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज किया गया है। गंभीर रूप से घायल शिबू कुमार को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। बड़कागांव थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह द्वारा उक्त दोनों कांडों को अनुसंधान कर्ता जमादार हादी खान को मनाया गया है।

There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
